जिंदगी की राहें

जिंदगी की राहें

Followers

Showing posts with label यमराज. Show all posts
Showing posts with label यमराज. Show all posts

Tuesday, May 14, 2013

फेसबूक का यमराज



हल्की सी आँख लगी
धमक से यमराज की गदा चली
सपने में आँख मिचमिचाई
मेरी आवाज भर्राई
क्या हुआ देवधिदेव !
काहे नींद तोड़ रहे हो
अपराध तो बताओ
बिना बताए क्यों आए
सोने से पहले कुछ हुआ नहीं
थे अच्छे नींद में हम सोये
अब आधी रात क्यों आए
दयानिधान! अब बता भी दो
क्या सच में लेने आए हो
या बस नींद खड़काने ही आए हो
ले चलने से पहले फेयरवेल तो करवाओ
सबसे गले तो मिलवाओ ...

जल्दी चल बावरे!
तेरी गलती की सजा तो मिल के रहेगी
आज ही चित्रगुप्त ने बताया है
तुमने मेरा फ्रेंड रिकुएस्ट ठुकराया है
ऊपर से ब्लाक भी करवाया है
तेरी इत्ती हिम्मत,
अब तेरी फूटेगी किस्मत
अब तू बच नहीं पाएगा
चल मेरे साथ,
नरक का इंटरनेट तू ही चलाएगा
अब हर दिन --- डालेगा --- मेरा स्टेटस
मेरा फेक प्रोफ़ाइल कहलाएगा
फेसबूक पर मुकेश यमराज कहलाएगा ...
हा हा हा हा ! सोच मूरख
क्या से क्या हो जाएगा
क्या से क्या हो जाएगा ..........