जिंदगी की राहें

जिंदगी की राहें

Followers

Showing posts with label रक्त. Show all posts
Showing posts with label रक्त. Show all posts

Tuesday, September 6, 2016

प्रेम रोग




उसने
हाई ब्लडप्रेशर की गोली एम्लो-डीपीन खाकर
की कोशिश कि
इंट्रावीनस रक्त का संचार
हो पाए सामान्य
ताकि बस
कर पाए प्रपोज
निकाल ही दे दिल के उदगार
उसने
नहीं दी चॉकलेट उसको
आखिर वो नहीं चाहता
मीठे प्यार और चॉकलेट के मीठेपन का
कॉकटेल
बढ़ा दे एकदम से
उसका ब्लड शुगर लेवल
डॉक्टर ने
दी है सलाह
एंजियोप्लास्टी की
पर, कहाँ मानता है दिल
चुम्बन
रुधिर के गाढ़ेपन को
बस पिघला कर
पैदा करता है झनझनाहट
तरंग
पिघल चुका कोलेस्ट्रोल भी
प्रेम पत्र के
बाएं उपरले कोने पर
लिखा है Rx
खींचे हुए पेन से लिखा था 'प्रेमरोग'
प्रेम एंटीबायोटिक है !