जिंदगी की राहें

जिंदगी की राहें

Followers

Showing posts with label कैमरा. Show all posts
Showing posts with label कैमरा. Show all posts

Monday, January 18, 2016

प्रेम से झपकती पलकें



कैमरा के फोटो शटर के तरह
कुछ नेनो/माइक्रो सेकंड्स के लिए
झपकी थी पलकें !

और इन कुछ क्षणों में
मेरे आँखों के रेटिना  से होते हुए
दिमाग और दिल तक
कब्ज़ा जमा लिया था ......सिर्फ तुमने !!

पता नहीं, कितने तरह की तस्वीरें
ब्लैक एन वाइट से लेकर
पासपोर्ट/पोस्टकार्ड पोस्टर
हर साइज़ की वाइब्रेंट
कलर तस्वीरें,
सहेजते चला गया मन !!

थर्मामीटर के पारे के तरह तुम
एक जगह जमी, ताप के साथ
उष्ण, चमकती बढती हुई ........
"हैंडल विथ केयर" की टैग लाइन भूला मैं
और हो गया छनाक !!

पारे के असंख्य कण
बिखरे पड़े थे
और हर कण में चमक रही थी तुम !!

मोहब्बत की कसम
सच में बहुत खुबसूरत हो यार !!


Friday, February 27, 2015

क्लिक क्लिक क्लिक!


क्लिक क्लिक क्लिक!
कैमरे के शटर का क्लिक
तीन अलग अलग क्षण
सहज समेटे हुए परिदृश्य !
पहली तस्वीर
पूर्णतया प्राकृतिक व नैसर्गिक
कल कल करती जलधारा
चहचहाती चिरैया, फुदकती गोरैया
दूर तक दिखती हरियाली
डूबता दमकता गुलाबी सूरज
पैनोरमा मोड़ में
खिंची गयी कैमरे की क्लिक !!
दूसरा था कोलाज
एक ही गौरवर्ण युवती की
बहुत सी तस्वीरों को
हर ड्रेस में थी वो उत्तेजक
चेहरा भरा, आँखे चंचल
नजर आ रहे थे कटाव व भराव
तभी तो बिना फ़्लैश चमकाए
शायद बिना बताये भी
ली गयी थी तस्वीरें
दर्शा रही थी मादकता
कुछ पल को
कैमरा मैन बना था बदतमीज!!
था तीसरे क्लिक में
अम्मा के सीने से चिपका
स्तनपान करता छुटकू सा मासूम बच्चा
पल्लू को हटा कर निहार रहा
दुनिया ........
शायद भर चुका था उसका पेट
तभी तो हलकी मुस्कान के साथ
निहारा उसने
कैमरे के चमकते लेंस को
कैमरे के सेंटर फेस में नहीं थी महिला
न ही उसका उघड़ा बदन
बस दिख रहा था
खिलखिलाता बचपन
और खुश होती माँ!!
तस्वीरें झूठ नहीं बोलती
चाहे जो भी हो
हो उदास या मन हो चंचल !!
एक नन्हा जो
माँ के सुकून भरी बाहों में
भरे पेट के साथ
देख रहा हो सबको
नहीं हो सकता, उससे कोई बेहतर !! बेहतरीन क्लिक!!
___________________________
क्लिक क्लिक! smile emoticon